Nurse: A voice to lead a vision in future healthcare
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस || INTERNATIONAL NURSE DAY || 12-05-2021 नर्स दिवस हर वर्ष फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म की सालगिरह यानी 12 मई को दुनिया भर में मनाया जाने वाला एक वैश्विक दिवस है, जो कि देश-दुनिया में नर्स समाज द्वारा स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान और स्नेहपूर्ण सेवा भाव पर प्रकाश डालता है। साथ ही यह हम सभी नर्सों के मुश्किल हालातों में किये जाने वाले कठिन परिश्रम और अथक प्रयासों का सम्मान करने का दिन भी है। क्योंकि हम सभी नर्स ही हैं जो पीड़ितों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली के केंद्र में हैं। कहते हैं ना “हर सफ़ल व्यक्ति के पीछे एक नारी का योगदान होता है। ठीक उसी प्रकार हर एक महान चिकित्सक के पीछे एक अनुशासित और समर्पित नर्स का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। एक अच्छी नर्स द्वारा लगातार ध्यान रखे जाने पर ही एक सर्जन द्वारा एक प्रमुख ऑपरेशन सफल हो सकता है।" इ सीलिए किसी ने सच ह...