कृषक-मित्र बनें, कृषक-शत्रु नहीं। उनसे प्रेम करें, नफरत नहीं।
कृपया पूरा पढ़े हालाँकि आप इसे पढ़ने के लिए बाध्य नहीं हैं। 5 रूपये वाली 'बीयर' की बोतल आज 80 रुपये में बिक रही है, क्या आप में से किसी ने कभी 'बीयर' अथवा 'दारु' का ठेका फूँका? इसका मतलब यह कतई नहीं निकाला जाना चाहिए कि मैं बीयर अथवा शराब को सस्ते में बेचे जाने का पक्षधर हूँ। 300 ml की 25 पैसे कीमत वाली कोकाकोला/पेप्सी आज 12 रुपये की एवं 1.0 लीटर वाली माज़ा 50 रूपये में बिक रही है, क्या कभी किसी ने अमेरिका का पुतला फूंका? इसका मतलब यह नहीं कि मैं कोल्ड ड्रिंक्स को को सस्ते में बेचे जाने का पक्षधर हूँ। मुफ्त में मिलने वाले ताजे पानी एवं प्याऊ की जगह, 15-20 रूपये में मिलने वाली एक-डेढ़ लीटर की बोतल ने ले ली है, क्या कभी किसी ने सरकार से रेलवे-स्टेशन, बस-स्टैंड के साथ साथ सार्वनिक जगहों पर मुफ्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए मांग उठाई? 5 रूपये वाला Mac-Donald बर्गर आज 55 रुपये में बिक रहा है, क्या कभी किसी ने Mac-Donald के विरोध में रेल रोकी? 5 रूपये का चिप्प्स का पैकेट आज 30 रूपये में बिक रहा है, क्या कभी किसी ने इसके खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया? 5 रुपये में मिलने...