Nurse: A voice to lead a vision in future healthcare
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस || INTERNATIONAL NURSE DAY || 12-05-2021
नर्स दिवस हर वर्ष फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म की सालगिरह यानी 12 मई को दुनिया भर में मनाया जाने वाला एक वैश्विक दिवस है, जो कि देश-दुनिया में नर्स समाज द्वारा स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान और स्नेहपूर्ण सेवा भाव पर प्रकाश डालता है। साथ ही यह हम सभी नर्सों के मुश्किल हालातों में किये जाने वाले कठिन परिश्रम और अथक प्रयासों का सम्मान करने का दिन भी है। क्योंकि हम सभी नर्स ही हैं जो पीड़ितों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली के केंद्र में हैं।
कहते हैं ना “हर सफ़ल व्यक्ति के पीछे एक नारी का योगदान होता है। ठीक उसी प्रकार हर एक महान चिकित्सक के पीछे एक अनुशासित और समर्पित नर्स का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। एक अच्छी नर्स द्वारा लगातार ध्यान रखे जाने पर ही एक सर्जन द्वारा एक प्रमुख ऑपरेशन सफल हो सकता है।"
इसीलिए किसी ने सच ही कहा है, “नर्स, माँ के बाद ईश्वर द्वारा रची गयी अगली सबसे बेहतरीन रचना है।"
इस बर्ष, इस अवसर पर, हम COVID-19 का हमारे जीवन पर प्रभाव, भविष्य की स्वास्थ्य सेवा और इसके रास्ते में आने वाली मुश्किलों पर एक दृष्टी डालने की कोशिश करेंगे।
COVID-19 जैसी वैश्विक महामारी ने हमारे जीवन और दिनचर्या को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। इसने ना केवल संक्रमित मरीजों एवं उनके परजनों को प्रभावित किया है, बल्कि हम स्वास्थ्यकर्मियों के जीवन को भी बहुत हद तक प्रभावित किया है। सभी नर्सेस इस दौर में भी शारीरिक मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक तनाव में सेवाभाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। भले ही लोगों का दैनिक जीवन बदल गया हो, लेकिन नर्सिंग का मुख्य चरित्र नहीं। ऐसे दौर में भी नर्सेस स्वास्थ्य प्रणाली की इस कठिन क्रांति का नेतृत्व कर रही हैं।
यही बजह है की नर्स के सन्दर्भ में ये बात एकदम सटीक बैठती है: “जमीन की कीमत और नर्स की हिम्मत कभी कम नहीं हो सकती।”
अगर हम बात करें, COVID-19 का हमारे नर्सिंग पेशे पर असर की तो इसे हम कुछ आंकड़ों से समझने की कोशिश करते हैं।
मई-2020 से ICN ने स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमण और मृत्यु के कुछ आंकडें इकट्ठे किये हैं।
- 31 जनवरी 2021 तक के आकड़ों के मुताबिक़ 59 देशों में 2710 नर्सेस ने COVID-19 संक्रमण से मरीजों की सेवा करते हुए अपना जीवन गँवाया है। साथ ही दुनिया के 34 देशों में 1.6 मिलियन नर्सेस COVID-19 से संक्रमित हैं। COVID-19 के परिणाम वास्तविक हैं, और इसमें आने वाली पीढ़ी के लिए नर्सिंग पेशे को नुकसान पँहुचाने का जोखिम है। फिर भी नर्सेस बिना डरे लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस भावना के साथ कि... “जो सुकून किसी की धड़कन वापस लाने में है वो किसी की धड़कन बनने या बढ़ाने में कहाँ !!!”
- ICN के मुताबिक 80 फ़ीसदी नर्सेस मानसिक तनाव से जूझ रही हैं जिसके प्रमुख कारण हैं:-
- वायरस से संक्रमित होने का भय।
- पर्याप्त मात्रा में PPE-Kit और अन्य स्वयं-सुरक्षा उपकरणों की कमी।
- काम का अतिरिक्त बोझ।
- नर्सेस के खिलाफ होने वाले दुर्व्यवहार, हिंसा और भेदभाव।
- नर्सेस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जनवरी 2021 में ICN ने नर्सेस पर पड़ने वाले शारीरिक और मानसिक प्रभावों के मुद्दे पर देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित किया, जिसे उन्होंने “Mass-Teaumatization” कहा है। ICN ने सरकार को नर्सेस का समर्थन करने और उनकी समस्याओं का हल निकालने का निवेदन किया है।
- एक अनुमान के मुताबिक दुनिया की हर 6 में से 1 नर्स आने वाले 10 बर्षों में सेवानिवृत हो जाएँगी। पहले से ही दुनियाभर में 5.9 मिलियन नर्सेस की कमी है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए संभावित रूप से 13 मिलियन और नर्सेस की आवश्यकता पड़ने का अनुमान है। इतनी ज्यादा हेल्थ-वर्क-फ़ोर्स तैयार करने के लिए अनिवार्य रूप से उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा, प्रशिक्षण एवं ज़रूरी संसाधनों की आवश्यकता पड़ेगी। एक समर्थ और सशक्त नर्सिंग कार्यबल तैयार करना स्वास्थ्य परिणामों में सुधार की समस्या का एक प्रभावी समाधान साबित हो सकता है।
- COVID-19 का प्रकोप नर्सेस के मानसिक स्वास्थ्य पर भी तत्काल प्रभाव डालता है। भविष्य के अनुसंधान और नवाचार में हम नर्सेस के मानसिक तनाव, अवसाद और चिंता के लक्षणों पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ ही समय रहते उनके उपचार करने के बारे में स्वास्थ्य तंत्र और सरकार को सोचना होगा। जिससे देश की स्वास्थ्य प्रणाली को सक्षम बनाये रखा जा सके।
इस महामारी ने चाहे जो भी किया हो, लेकिन हमें देखभाल के एक नए मॉडल को विकसित करने का अवसर दिया गया है। हम केवल नई नीतियों को उत्पन्न करके ही भविष्य के स्वास्थ्य सेवा की इस दृष्टि को प्राप्त कर सकते हैं।
अन्त में मैं आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर हार्दिक अभिनन्दन के साथ आगे के लिए शुभकामनाओं प्रेषित करती हूँ। चंद पंक्तियों के साथ अपनी बात समाप्त करती हूँ...
यह ना रातों को सोती है।
ना ख़ुद के दुःखों में रोती है।।
बिना भेदभाव सबका ख्याल वह रखती है,
किसी की मुस्कुराहट पाने को।
ख़ुद अपनी मुस्कुराहट दफना देती है।।
============================
साहस आगे बढ़ने की शक्ति होना नहीं है।
शक्ति ना होने पर भी आगे बढ़ते जाना है।।
============================
सेवा का उत्तम भाव तुम्हारा।
निःस्वार्थ हैं बहाव तुम्हारा।।
बिना भेदभाव के ख्याल रखती हो।
है जनमानस से लगाव तुम्हारा।।
तुम कर्मनिष्ठ सेवा की मुरत,
हर काम तेरा कमाल हैं।
है तहेदिल से आभार तुम्हारा,
तू इन्सानियत की मिसाल हैं।।
ना रातों को सो रही हो,
ना अपने दुखो में रो रही हो।
निजी सुखो को त्याग कर,
है देश से जुड़ाव तुम्हारा।।
बिना भेदभाव के ख्याल रखती हो।
है जनमानस से लगाव तुम्हारा।।
अपना जीवन दाव पर लगाकर,
तुम मेरा ख्याल रखती हो।
तुम साधारण स्त्री नहीं,
देवी की अवतार लगती हो।।
कभी पिता-सा फटकार तुम्हारा,
कभी माता-सा दुलार तुम्हारा।
हर दर्द दुर हो जाता हैं,
जब तुम सर पे हाथ रखती हो।।
है बहन-माता सा भाव तुम्हारा,
बिना भेदभाव के ख्याल रखती हो।
है जनमानस से लगाव तुम्हारा।।
मानवता की चादर में लिपटी,
परी लोक की तुम परी हो।
निश्छल भाव से सेवा करती,
कर्म पथ पर निर्भय खड़ी हो।।
दुआ कर ईश्वर से,
जीवन तेरा खुशहाल रहे।
जिस तरह तू हमारा ख्याल रखती हो,
ईश्वर को भी तेरा ख्याल रहे।।
है कितना अच्छा स्वभाव तुम्हारा,
बिना भेदभाव के ख्याल रखती हो।
है जनमानस से लगाव तुम्हारा।।
जीवन की डोर हो तुम,
जीवन संचार हो तुम।
करती नैया पार हो तुम,
नर्स नहीं भगवान हो तुम।।
राष्ट्रसेवा में आपके योगदान को रेखांकित करते चंद अल्फ़ाज़
“Nurses may not be angels, but they are the next best thing” An Anonymous Patient
“The nurses were all angels in my eyes.” By Randy Castillo
“Whether a person is a male or female, a nurse is a nurse.” By Gary Veale
“Constant attention by a good nurse may be just as important as a major operation by a surgeon.” Dag Hammarskjold, Diplomat
“The trained nurse has become one of the great blessings of humanity, taking a place beside the physician and the priest.” William Osler, MD
“To do what nobody else will do, a way that nobody else can do, in spite of all we go through; that is to be a nurse.” Rawsi Williams, BSN, RN
“If love can’t cure it, nurses can.”
“Nursing is a work of heart.” By Scrubs Magazine
“Nurses one of the few blessings of being ill.” By Sara MossWolf
“The character of the nurse is as important as the knowledge she possesses.” Carolyn By Jarvi
“When you’re a nurse you know that every day you will touch a life or a life will touch yours too.”
“Nurses dispense comfort, compassion, and caring without even a prescription.” By Val Saintsbury
“You’re making the world a better place to live, one patient at a time. Happy Nurse Day
“The most important practical lesson than can be given to nurses is to teach them what to observe.” Florence Nightingale
“Panic plays no part in the training of a nurse.” Sister Elizabeth Kenny
“A Nurse gives comfort, care and strength to others at a time when they are most vulnerable.”
Thank you for all you do. Wish You a Happy Nurses Day !!!
Credit / Inspired By
दुनिया भर के नर्सिंग वर्क फ़ोर्स की सेवा को समर्पित।
Comments
Post a Comment